https://www.effectivegatecpm.com/pp50dzcr0?key=dfc50f488ea2dc83dac7ea9e71137c60 'The 50' से Vansajh Singh हुए बाहर! पहले ही एपिसोड में 'The Lion' ने दिया बड़ा झटका, भड़के वंशज ने करण पटेल को कहा 'बूढ़ा और अंकल' - the50show

‘The 50’ से Vansajh Singh हुए बाहर! पहले ही एपिसोड में ‘The Lion’ ने दिया बड़ा झटका, भड़के वंशज ने करण पटेल को कहा ‘बूढ़ा और अंकल’

रियलिटी शो ‘The 50’ का प्रीमियर एपिसोड धमाकेदार रहा, लेकिन इसके साथ ही शो को अपना पहला बाहर होने वाला प्रतियोगी (Eliminated Contestant) भी मिल गया है। शो के रहस्यमयी होस्ट ‘The Lion’ ने शुरुआत में ही घोषणा कर दी थी कि पहले ही दिन एक खिलाड़ी का सफर खत्म हो जाएगा।

कैसे हुआ एलिमिनेशन? शो के नियमों के अनुसार, 10 कंटेस्टेंट्स को ‘Unsafe Zone’ में रखा गया था। ‘The Lion’ ने सभी कप्तानों (Captains) को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी कि वे इन 10 असुरक्षित खिलाड़ियों में से किसी एक का नाम आपसी सहमति से चुनें जिसे घर से बाहर जाना होगा। काफी चर्चा के बाद, कप्तानों ने वंशज सिंह (Vansajh Singh) का नाम एलिमिनेशन के लिए घोषित किया।



करण पटेल ने बताई वजह दिग्गज अभिनेता और कैप्टन करण पटेल ने वंशज का नाम लेने के पीछे का कारण साझा किया। उन्होंने कहा कि वंशज ने घर में आने के बाद किसी से भी ज्यादा बातचीत (Interaction) नहीं की और वे काफी कटे-कटे से रहे। कप्तानों को लगा कि खेल में बने रहने के लिए सामाजिक होना जरूरी है, जिसमें वंशज पीछे रह गए।

बाहर होते ही भड़के वंशज, किया अपमानजनक कमेंट जैसे ही वंशज सिंह के नाम की घोषणा हुई,उन्होंने जो BTS क्लिप्स होती हैं उसमें वे अपना आपा खो बैठे और काफी भावुक व गुस्से में नजर आए। उन्होंने इस फैसले को गलत बताते हुए सीधे करण पटेल पर निशाना साधा। वंशज ने गुस्से में करण पटेल को “मोटी बुद्धि”, “बुड्ढा” और “अंकल” जैसे शब्दों से संबोधित किया।

पहले ही दिन हुए इस ड्रामे ने साफ कर दिया है कि ‘The 50’ का सफर आगे और भी विवादित होने वाला है।

https://x.com/i/status/2017999131843924457

Leave a Comment