रियलिटी शो ‘The 50’ के घर में पहले ही हफ्ते में बम फूटने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक लेटेस्ट प्रोमो और एपिसोड की क्लिप ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस बार विवाद के केंद्र में हैं मैक्सटर्न (सागर ठाकुर), जिन्होंने नेशनल टीवी पर एल्विश यादव के खिलाफ बेहद कड़ा और विवादास्पद बयान दिया है।
मैक्सटर्न ने क्या कहा? शो के अंदर एक चर्चा के दौरान मैक्सटर्न ने साल 2024 में हुए उस मशहूर ‘थप्पड़ कांड’ का जिक्र किया। प्रिंस नरूला और अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत करते हुए मैक्सटर्न काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने एल्विश यादव को चुनौती देते हुए कहा:
“वो (एल्विश) बस रील का गैंगस्टर है, रियल में कुछ नहीं है। अगर अब उसने गुड़गांव में कुछ भी करने की कोशिश की, तो वो वहीं पिट जाएगा। उसकी असलियत सबको पता चल चुकी है।”
गुड़गांव विवाद की यादें ताजा आपको बता दें कि करीब दो साल पहले गुड़गांव के एक मॉल में एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो पूरी दुनिया ने देखा था। हालांकि बाद में दोनों ने हाथ मिला लिया था और साथ में फोटो भी खिंचवाई थी, लेकिन ‘The 50’ के अंदर मैक्सटर्न के इस बयान ने साफ कर दिया है कि उनके मन में अब भी कड़वाहट बाकी है।
