मुंबई: रियलिटी शो ‘The 50’ में हर बीतते दिन के साथ रिश्तों के समीकरण बदल रहे हैं। जहाँ अभी तक प्रिंस और रजत की लड़ाई चर्चा में थी, वहीं अब घर की एक और दमदार कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) ने रजत दलाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शो के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें नेहल रजत पर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं।
क्यों शुरू हुआ विवाद?
सूत्रों और प्रोमो के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक टास्क के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि रजत दलाल ने बातचीत के दौरान कुछ ऐसी टिप्पणी की जो नेहल को नागवार गुजरी। नेहल, जो अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने तुरंत रजत को टोकते हुए कहा कि वे अपनी सीमा में रहकर बात करें।
प्रोमो में क्या दिखा?
Nehal kyun bhadki Rajat par? 👀
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) February 8, 2026
Dekhiye #The50 ka naya episode, har roz raat 9 baje @JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTv par pic.twitter.com/GI62mii3P4
प्रोमो में नेहल काफी गुस्से में दिख रही हैं,रजत भी शांत नहीं रहे, जिससे माहौल काफी गरमा गया। घर के बाकी सदस्य दोनों को शांत करने की कोशिश करते दिखे, लेकिन नेहल का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।
कहाँ और कब देखें?
अगर आप इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को मिस नहीं करना चाहते, तो The 50 का नया एपिसोड हर रोज रात 9 बजे JioHotstar पर देख सकते हैं। वहीं टीवी दर्शकों के लिए यह रात 10:30 बजे Colors TV पर प्रसारित किया जा रहा है।
