रियलिटी शो ‘The 50’ में हर बीतते दिन के साथ तनाव गहराता जा रहा है और अब शो के सबसे सीनियर खिलाड़ी प्रिंस नरूला (Prince Narula) और सिद्धांत भारद्वाज (Sidhant Bhardwaj) के बीच एक भयानक झगड़ा देखने को मिला है। प्रोमो के मुताबिक, टास्क के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते इतनी व्यक्तिगत हो गई कि मामला हाथापाई तक पहुँच गया। गुस्से में आगबबूला होकर दोनों एक-दूसरे की ओर झपटे, जिसे देखकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स के हाथ-पांव फूल गए। खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया।
