मुंबई: रियलिटी शो ‘The 50’ में जिस बात का डर था, वही हुआ। शो के इतिहास की सबसे हिंसक लड़ाई अब सामने आ चुकी है। रियलिटी किंग प्रिंस नरूला (Prince Narula) और अरबाज पटेल (Arbaz Patel) दोनों के बीच भयंकर हाथापाई हो गई है। वायरल हो रही क्लिप्स में अरबाज पटेल, प्रिंस को धक्का देते और जमीन पर गिराते हुए नजर आ रहे हैं।
निया शर्मा और उर्फी जावेद की एंट्री से शुरू हुआ खेल
सब कुछ तब शुरू हुआ जब टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्रियाँ निया शर्मा (Nia Sharma) और उर्फी जावेद (Urfi Javed) मेहमान बनकर महल में पहुँचीं। निया शर्मा ने एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ गुप्ता को दो स्टिक (छड़ियां) दीं और कहा— “ये स्टिक उन दो लोगों को दो जो तुम्हें लगता है कि इस घर में किसी के सहारे के बिना नहीं चल सकते।”
सिद्धार्थ का ताना और प्रिंस का ‘ट्रिगर’ होना
सिद्धार्थ गुप्ता ने स्टिक हाथ में लेते ही प्रिंस नरूला की ओर इशारा करते हुए तंज कसा— “अब ये बताओ कि ये स्टिक मैं ‘एम्प्लॉइज’ (खिलाड़ियों) को दूँ या उनके ‘बॉस’ को?” सिद्धार्थ का सीधा निशाना सिवेट तोमर और हामिद पर था, जिन्हें घर में प्रिंस का चमचा या कर्मचारी कहा जाता है।
यह सुनते ही पीछे खड़े कुछ कंटेस्टेंट्स जोर-जोर से हंसने और तालियां बजाने लगे। यह देख प्रिंस नरूला का पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया। उन्होंने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा— “ये पीछे जो तालियां बजा रहे, ये सब भी…” (आगे की आवाज म्यूट कर दी गई)।
