https://www.effectivegatecpm.com/pp50dzcr0?key=dfc50f488ea2dc83dac7ea9e71137c60 The 50: हिंसा के चलते अरबाज पटेल शो से बाहर! प्रिंस नरूला को जड़ा जोरदार थप्पड़, निक्की तंबोली की वापसी के बाद घर में हुआ बवाल - the50show

The 50: हिंसा के चलते अरबाज पटेल शो से बाहर! प्रिंस नरूला को जड़ा जोरदार थप्पड़, निक्की तंबोली की वापसी के बाद घर में हुआ बवाल

रियलिटी शो ‘The 50’ में एक ऐसा मोड़ आया है जिसने दर्शकों और घर के सभी सदस्यों को स्तब्ध कर दिया है। शो के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक अरबाज पटेल (Arbaz Patel) को हिंसा करने के आरोप में तुरंत प्रभाव से शो से बाहर (Expelled) कर दिया गया है। खबर है कि अरबाज ने आपा खोते हुए प्रिंस नरूला (Prince Narula) को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद शो के होस्ट ‘द लायन’ ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

निक्की तंबोली के खुलासे ने भड़काई आग

पूरे विवाद की जड़ निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की घर में दोबारा एंट्री बनी। दरअसल, निक्की शो से एलिमिनेट होने के बाद वापस लौटीं और उन्होंने अरबाज को बताया कि प्रिंस नरूला ने उनकी बॉडी और ‘प्लास्टिक सर्जरी’ को लेकर भद्दे कमेंट्स किए थे। निक्की ने आरोप लगाया कि प्रिंस ने उन्हें ‘बॉडी शेम’ किया है। यह सुनकर अरबाज अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाए।

हाथापाई और जोरदार थप्पड़

जैसे ही अरबाज को इस बात का पता चला, वे प्रिंस नरूला से भिड़ गए। शुरुआत में केवल जुबानी बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुँच गया। गुस्से में आगबबूला अरबाज ने प्रिंस नरूला को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। घर के बाकी सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

‘The Lion’ का सख्त फैसला: “मेरे महल में हिंसा बर्दाश्त नहीं”

शो के नियम काफी सख्त हैं, जिसमें किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा (Physical Violence) की कोई जगह नहीं है। घटना के तुरंत बाद ‘द लायन’ ने अरबाज पटेल को तलब किया और नियमों के उल्लंघन के लिए उन्हें शो से निष्कासित कर दिया। अरबाज इस सीजन के दूसरे ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्हें लड़ाई की वजह से बाहर किया गया है (इससे पहले अर्चित कौशिक भी इसी वजह से बाहर हुए थे)।

अभी तक ये एपिसोड लाइव नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पे इसके बारे में चर्चाये हो रही हैं,बहुत सारे हैंडल्स इस बात की पुस्टि कर रहे हैं ट्विटर पे कि उनके सोर्सेज से ये खबर आ रही है अब इस बात में कितनी सचाई है ये तो एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा

Leave a Comment