मुंबई: रियलिटी शो ‘The 50’ में अब ड्रामा सिर्फ टास्क तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह व्यक्तिगत हमलों और आंसुओं के समंदर में बदल गया है। आने वाले एपिसोड्स के प्रोमो ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। घर की दो चर्चित कंटेस्टेंट्स— खानजादी (Khanzaadi) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) के बीच ऐसी भयंकर भिड़ंत हुई है कि मर्यादा की सारी दीवारें टूट गई हैं।
पर्सनल कमेंट्स से शुरू हुआ महायुद्ध
शो के नए प्रोमो में देखा गया कि खानजादी और चाहत के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। लेकिन यह बहस तब बदसूरत हो गई जब खानजादी ने चाहत के निजी जीवन और करियर पर ‘पर्सनल कमेंट्स’ करने शुरू कर दिए। खानजादी की कड़वी बातों ने चाहत को इस कदर झकझोर दिया कि वे सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगीं।
चाहत पांडे का टूटा सब्र
चाहत पांडे, जो शो में अब तक काफी मजबूती से खेल रही थीं, खानजादी के बर्ताव से पूरी तरह टूटती नजर आईं।चाहत ने रोते हुए कहा कि शो जीतने के लिए किसी के चरित्र या निजी जिंदगी पर वार करना बहुत नीच हरकत है।
