रियलिटी शो ‘The 50’ में अब एक ऐसा मोड़ आ गया है जिसने ‘मराठी बिग बॉस’ के फैंस को हिला कर रख दिया है। शो के नए प्रोमो में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और अरबाज पटेल (Arbaaz Patel) के बीच जबरदस्त जुबानी जंग और धक्का-मुक्की देखने को मिल रही है।ये लड़ाई जब शिव ठाकरे अरबाज पटेल की गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को कुछ कह रहे थे वहीं बीच में अरबाज भी आ गए और फिर दोनों के बीच धक्का मुक्की देखने को मिली। यह साफ है कि आने वाले एपिसोड्स में घर के अंदर पावर डायनामिक्स पूरी तरह बदलने वाले हैं।
