मुंबई: रियलिटी शो ‘The 50’ में इन दिनों हर तरफ फिरोज़ा खान उर्फ खानज़ादी (Khanzaadi) और चाहत पांडे के बीच हुई भयंकर लड़ाई के चर्चे हैं। पिछले एपिसोड में जिस तरह खानज़ादी ने चाहत पर निजी टिप्पणियां की थीं, उसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था। अब इस पूरे विवाद पर खानज़ादी का बड़ा बयान सामने आया है।
“अधूरा सच दिखाया गया” – खानज़ादी
हाल ही में इंस्टाग्राम पे वीडियो अपलोड करते हुए खानज़ादी ने शो के मेकर्स और एडिटिंग पर सवाल उठाए हैं। खानज़ादी ने कहा कि टीवी पर जो दिखाया गया, वह पूरा सच नहीं है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा— “लोगों ने सिर्फ मेरा रिएक्शन (प्रतिक्रिया) देखा, लेकिन वह नहीं देखा जिसकी वजह से मैंने ऐसा कहा। शो में केवल मेरा गुस्सा दिखाया गया, लेकिन उससे पहले चाहत ने जो एक्शन किया या जो बातें मुझे बोलीं, उन्हें काट दिया गया।”
चाहत पांडे पर पलटवार
खानज़ादी का दावा है कि चाहत पांडे उन्हें जानबूझकर उकसा रही थीं। उन्होंने कहा कि चाहत खुद को ‘पीड़ित’ (Victim) दिखाने की कोशिश कर रही हैं ताकि उन्हें दर्शकों की सहानुभूति मिल सके। खानज़ादी ने साफ़ किया कि वह बिना वजह किसी पर निजी हमला नहीं करतीं, लेकिन जब उनके आत्मसम्मान की बात आती है, तो वह चुप नहीं बैठेंगी।
‘The 50’ के घर में बढ़ता तनाव
बता दें कि इस झगड़े के बाद घर के कंटेस्टेंट्स भी दो गुटों में बंट गए हैं। मनीषा रानी और सपना चौधरी जहाँ चाहत को संभालती दिखी थीं, वहीं खानज़ादी का मानना है कि घर के कुछ लोग उनके खिलाफ ‘नैरेटिव’ सेट कर रहे हैं। इस विवाद ने शो की टीआरपी को तो बढ़ा दिया है, लेकिन खानज़ादी की इमेज पर इसका मिला-जुला असर पड़ रहा है।
फैंस के बीच छिड़ी जंग
सोशल मीडिया पर खानज़ादी के फैंस उनका बचाव कर रहे हैं। उनका कहना है कि खानज़ादी हमेशा से ‘मुँहफट’ रही हैं और वह जो महसूस करती हैं, वही बोलती हैं। वहीं, चाहत के फैंस खानज़ादी को ‘तमीज़ सीखने’ की सलाह दे रहे हैं।
